राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

जीतने वाले खिलाड़ियों से समाज को प्रेरणा मिलती हैः मूलचंद शर्मा  खेलपथ संवाद फरीदाबाद। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रविवार को 22वीं राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2023 के शुभारम्भ किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल प्रतियोगिताओं में जीतने वाले खिलाड़ियों से प्रेरणा मिलती है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर परेड की सलामी के साथ चैम.......

लड़कियों की शॉटपुट में पायल ने बाजी मारी

जिला एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम खेलपथ संवाद रादौर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन व ब्राइट फ्यूचर अकादमी रादौर की ओर से नगरपालिका के निर्माणाधीन स्टेडियम में दो दिवसीय जिला सीनियर एथलेटिक्स व किड्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ समाजसेवी भीम सिंह राठी ने रिबन काटकर किया था।  आयोजक अमित चौहान कोच की देखरेख में आयोजित की गई प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर खिलाड़ियों .......

खेल अच्छे व्यवसाय का जरिया बने: राजेश नागर

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारम्भ खेलपथ संवाद बल्लभगढ़। विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज के समय में खेल एक अच्छे व्यवसाय का जरिया बन चुके हैं। आप खेलने के साथ-साथ अपना भविष्य भी इसके जरिए सुरक्षित बना सकते हैं। वह विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 38वीं राज्यस्तरीय गर्ल्स तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार दोनों ह.......

चौक स्टेडियम लखनऊ में मुख्य सचिव के एपीएस की चौधराहट

बैडमिंटन कोच को जड़ा थप्पड़, बवाल होते ही मांगी माफी खेलपथ संवाद लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार में अधिकारी बेलगाम होते जा रहे हैं। शुक्रवार को चौक स्टेडियम लखनऊ में मुख्य सचिव के एपीएस की चौधराहट ने सभी को न केवल हैरत में डाल दिया बल्कि प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के आक्रोश को देखते हुए उन्हें बाद में माफी भी मांगनी पड़ी। नेशनल एंथम में शामिल होने की कहने पर एपीएस सुनील मौर्य का गुस्सा न केवल सातवें स्थान पर पहुंच गया बल्कि उन्होंने बैडमिंट.......

समालखा के खिलाड़ियों ने जीते 14 मेडल

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में हुई प्रदेेशस्तरीय ओपन ताईक्वांडो प्रतियोगिता खेलपथ संवाद समालखा। रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आयोजित मयंक मेमोरियल ओपन ताईक्वांडो प्रतियोगिता में यामीन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक सहित 14 मेडल जीते। सभी विजेता खिलाड़ियों का एकेडमी में फूलमालाओं से स्वागत किया। कोच यामीन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओ में अंतरराष्ट्रीय, ओलम्पिक स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेते हैं, जिससे नये खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता .......

छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलों को भी दें कुछ समयः मनोज अग्रवाल

पारितोषिक वितरण के साथ के.डी. डेंटल कॉलेज में स्पर्धा-2023 का समापन खेलपथ संवाद मथुरा। के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में पारितोषिक वितरण के साथ स्पर्धा-2023 का समापन किया गया। खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं के विजेता और उप-विजेता छात्र-छात्राओं को संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल, जनरल मैनेजर अरुण अग्रवाल तथा प्राचार्य एवं डीन.......

खेवड़ा के लाल ने 70.17 मीटर भाला फेंक बनाया विश्व रिकाॅर्ड

सुमित आंतिल ने पैर खोया लेकिन जज्बा नहीं खेलपथ संवाद सोनीपत। टोक्यो पैरा ओलम्पिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले सोनीपत के गांव खेवड़ा के सुमित आंतिल ने पिछले साल बनाया अपना ही रिकाॅर्ड तोड़ते हुए नया विश्व रिकाॅर्ड बनाया है। उन्होंने बेंगलुरू में आयोजित ट्रायल में यह कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने जेवलिन थ्रो की एफ 44/64 श्रेणी में 70.17 मीटर का थ्रो किया।  सुमित आंतिल ने पिछले साल अपना ही बनाया 68.62 मीटर का र.......

राज्यस्तरीय सीनियर वुशू में कैथल ने जीते 10 पदक

8 स्वर्ण व 2 रजत पदक प्राप्त किए खेलपथ संवाद कैथल। कैथल के वुशू खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता में 10 पदक प्राप्त किए हैं। जिला वुशू संघ के सचिव दीपक लोट ने बताया कि हरियाणा राज्य सीनियर महिला व पुरुष वुशू प्रतियोगिता का आयोजन 30 अप्रैल से 1 मई तक समालखा के लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में हुआ। कैथल की ओर से 11 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया और 8 स्वर्ण व 2 रजत पदक प्राप्त किए। कैथल की ओर से सरकारी वुशू .......

पॉवरलिफ्टर कृष्णा ने 195 किलो वजन उठाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

गुरुग्राम की बेटी और कोच को भाजपा नेता नवीन गोयल ने किया सम्मानित खेलपथ संवाद गुरुग्राम। गुरुग्राम की बेटी कृष्णा ने नेपाल की धरती पर पॉवर लिफ्टिंग में 195 किलो वजन उठाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इस चैम्पियनशिप में कृष्णा ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। उन्हें ‘स्ट्रांग वुमन’ का खिताब भी मिला। नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान समेत 9 देशों के 370 खिलाड़ियों ने इस चैम्पियनशिप में भाग लिया। .......

भारतीय हॉकी को बड़ा तोहफा, 434.12 करोड़ रुपये में हुआ करार

2033 तक के लिए प्रायोजक बनी ओडिशा सरकार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओडिशा सरकार ने भारतीय हॉकी टीम के आधिकारिक प्रायोजक के रूप में अपना अनुबंध अगले 10 साल के लिए बढ़ा दिया है। अब साल 2033 तक ओडिशा सरकार भारत की पुरुष और महिला टीम की प्रायोजक होगी। ओडिशा सरकार ने जूनियर और सीनियर दोनों स्तर पर हॉकी टीम की प्रयोजक बने रहने का फैसला किया है।  ओडिशा सरकार 2018 से भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम की प्रायोजक रही है। भारतीय हॉकी में .......